शहीद भगत सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की हो घोषणा : बग्गा/सैनी

शहीद भगत सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की हो घोषणा : बग्गा/सैनी

शहीद भगत सिंह यूथ क्लब फगवाड़ा ने की मांग

फगवाड़ा (डॉ रमन / कस्तुरी लाल ) शहीद भगत सिंह यूथ क्लब फगवाड़ा के प्रधान गौरव बग्गा तथा उप प्रधान प्रदीप सैनी ने पंजाब तथा केन्द्र की सरकारों से मांग कर कहा कि शहीद भगत सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि भगत सिंह न सिर्फ पंजाब बल्कि समूचे देश के अनमोल रत्न हैं जिन्होंने देश की आजादी में अपने जीवन का बलिदान देकर प्रमुख भूमिका निभाई थी। गौरव बग्गा ने कहा कि भारत माता को आजाद करवाने में बेशक लाखों देश भक्तों ने अपना योगदान दिया और हजारों जिंदगियां कुर्बान हुई मगर मात्र 23 वर्ष की छोटी आयु में भगत सिंह के बलिदान ने युवाओं में नए जोश का संचार किया। पूरे देेश में उनकी शहादत पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। जिसने अंग्रेजी हकूमत में भी डर पैदा कर दिया था। वहीं प्रदीप सैनी ने कहा कि शहीद भगत सिंह की शहादत के कारण ही अंतत: भारत को आजाद करने के लिये अंग्रेज सरकार विवश हुई थी क्योंकि सारे देश के युवा फिरंगी सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए थे। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि यह बहुत ही अफसोस की बात है कि आजादी के बाद सरकारों ने भगत सिंह की शहादत को भुला दिया। यदि उनकी जयंती पर देश भर में अवकाश होगा तो देश भर के स्कूलों, कालेजों में पढऩे वाले और नौकरीपेशा युवा अपने आइडल भगत सिंह की समृति में समागम कर सकेंगे। जिससे युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना और भी प्रबल होगी

65 Views