आनंद परिवार ने पौत्र के मुण्डन संस्कार के उपलक्ष्य में करवाई बाबा बालक नाथ जी की चौंकी

आनंद परिवार ने पौत्र के मुण्डन संस्कार के उपलक्ष्य में करवाई बाबा बालक नाथ जी की चौंकी

मन्दिर कमेटी ने आनंद परिवार को किया सम्मानित

फगवाड़ा ( डॉ रमन / कस्तूरी ) श्री योगेश आनंद एवं श्रीमति सीमा आनंद ने अपने पौत्र माहिर आनंद के मुण्डन संस्कार के उपलक्ष्य में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर शहीद रमाकांत जलोटा चौक कटैहरा बाजार में बाबा जी की चौंकी पूर्ण श्रद्धा के साथ करवाई। चौंकी के दौरान मानवाधिकार परिषद (महिला प्रकोष्ठ) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत भी विशेष तौर पर शामिल हुईं और नतमस्तक होकर बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान माहिर आनंद के पिता गौरव आनंद एवं माता सुपिन्द्र आनंद ने बताया कि वे अपने पुत्र का मुण्डन करवाने के लिये विशेष तौर पर कनाडा से भारत आये हैं। उन्होंने बाबा बालक नाथ जी से अपने पुत्र के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान मन्दिर की कीर्तन मंडली के अलावा पंजाबी गायक जसबीर माही ने बाबा जी की महिमा का सुन्दर गुणगान किया। मन्दिर कमेटी की तरफ से चेयरमैन राजेश जलोटा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल चोपड़ा बब्बू ने आनंद परिवार को सम्मानित किया। इस अवसर पर बैलजियम से पहुंचे आनंद परिवार के सदस्य मधु सूदन आनंद, मार्टिन डीना आनंद, नितिन आनंद और गीतेश आनंद व हैरी कनाडा, मीना कुन्द्रा, विकास कुन्द्रा अमृतसर, दीक्षा, समीर, स्तुति, नव्या, अरविंद बांसल, अंजली बांसल, शिवम, अदिति पूर्वा, वर्मा परिवार, जेठी परिवार, खुल्लर परिवार, ऋतु एवं परिवार के अलावा राजकुमार जलोटा पप्पी, पारस जलोटा, धर्मपाल निश्चल, हैप्पी ब्रोकर, मनोहर लाल भाटिया, राजेश गुप्ता, अशोक वधवा, प्रदीप आहूजा, गुरजीतपाल वालिया, मलकीयत सिंह रघबोत्रा, बलदेव राज सचदेवा, निखिल जलोटा, मनीष उप्पल, सोनिया जलोटा, रजनी जलोटा, भावना जलोटा, पप्पी, जलोटा, शोभा गुप्ता, बिंदू हांडा आदि उपस्थित थे

49 Views