एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर बन रही बिल्डिंगों पर की कार्रवाई।


अमृतसर: विक्रमजीत सिंह/जीवन शर्मा
नगर निगम के एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर बन रही 8 बिल्डिंगों पर कार्रवाई की है। एटीपी अरुण खन्ना, एटीपी परमिंदरजीत सिंह, एटीपी परमजीत दत्ता ने बिल्डिंग इंस्पेक्टरों, डिमोलिशन स्टाफ और निगम पुलिस के साथ सेंट्रल जोन के क्षेत्र अंदरून शेरा वाला गेट वकरवाना बाजार, गोदांमा वाली गली में निर्माणाधीन 8 बिल्डिंग को तोड़ा गया। दो जगह पर अधिकारियों की निर्माण करवाने वालों के साथ मामूली बहस बाजी भी हुई। इन क्षेत्र में लोग बिना कमर्शियल नक्शा मंजूर करवाए होटलो का निर्माण कर रहे हैं।

50 Views