जंडियाला पुलिस द्वारा 3.50लाख रुपये चोरी की गुत्थी 12 घण्टे के अंदर सुलझाई ।


जंडियाला गुरू:विक्रमजीत सिंह/ जीवन शर्मा
एस एस पी देहाती सतिंदर सिंह के दिशा निर्देश अनुसार डी.एस.पी सुच्चा सिंह स्पेशल ब्रांच की योग्य अगुवाई में नशा तस्करों और शरारती अंसरो के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह थाना जंडियाला की टीम को बड़ी सफलता मिली रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में कैश का काम करते जगरूप सिंह पुत्र वरिंदर सिंह निवासी शेखपुरा मोहल्ला जंडियाला गुरु ने अपने साथियों के साथ मिलीभगत कर अपनी एक्टिवा की ओर 3लाख 50 हज़ार की चोरी करवा कर पुलिस को सूचना दी ।जिस पर पुलिस द्वारा तुरंत कारवाई करते हुए ट्रेस कर रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के 2 कारिंदे जगरूप सिंह और अमनदीप सिंह निवासी जंडियाला गुरु को काबू कर उनसे 2लाख 49 हज़ार रुपये और चोरी की ही एक्टिवा बरामद की ।इस मामले में शामिल तीसरे साथी विशाल सिंह पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है। जगरूप सिंह से बारीकी के साथ पूछताछ की जा रही है जिससे और खुलासा होने की संभावना है।

63 Views