दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
विदाई पार्टी दौरान पंजाबी लोक गीतों पर नाची सेंटर की छात्राएं
करतारपुर ,23 जुलाई: ( दिनेश कुमार )
फ्रीडम फाइटर एसकेएस वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड करतारपुर द्वारा संचालित दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया| जिसमें सिलाई सेंटर की छात्राओं ने गिद्दा, लोकगीत, डांस की प्रस्तुति दी व अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया| इस मौके पर सिलाई सेंटर के प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया की सिलाई सेंटर मैं लड़कियों को निशुल्क सिलाई सिखाई जा रही है ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी होकर अपना कार्य खुद कर सके और पहला बैच समाप्त हो गया है और दूसरा बैच शुरू हुआ है उसी के तहत पहले बैच की लड़कियों को विदाई पार्टी दी गई है |इस मौके पर नरेंद्र कौर, दवनीत कौर, नवदीप कौर ,हरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर , कवनीर कौर, प्रधान सुरजीत सिंह ,वाइस प्रधान अमरजीत सिंह ,तरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह लिली, जोगिंदर सिंह, सुखबीर सिंह, मास्टर अमरीक सिंह, बाबा गुरदेव सिंह ,गगन गौतम सहित अन्य मौजूद थे|

कैप्शन– दलबीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर में विदाई पार्टी दौरान उपस्थित सिलाई सेंटर की छात्राएं एवं सोसायटी के पदाधिकारी दूसरे चित्र में फेयरवेल पार्टी दौरान पंजाबी गीतों पर नाचती हुई सेंटर की छात्राएं

293 Views