मनी पुर में औरतों के साथ जबरजनाह और उनको नगन कर घुमाने वाले दरिंदों को बीच चौराहे में दी जाए फांसी…… खोसला

मनी पुर में औरतों के साथ जबरजनाह और उनको नगन कर घुमाने वाले दरिंदों को बीच चौराहे में दी जाए फांसी…… खोसला

भारत देश में औरतें सुरक्षित नहीं …. प्रेम मसीह

करतारपुर ( दिनेश कुमार )

मनी पुर से आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर पुरे भारत देश को शर्मसार होना पड़ा है! इन शब्दों को व्यक्त करते हुए डेमोक्रेटिक भारतीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोसला ने कहा कि हम उस भारत देश में रहते हैं जहां मिट्टी से देवीयों की प्रतिभा बनाकर उनको कपड़े पहना कर उन्हें पूजा जाता है! बहुत ही दुख से कहना पड़ रहा है कि इसी ही भारत देश के मनी पुर मे दरिंदों ने पहले औरतों के साथ बलात्कार किया फिर उन के कपड़े उतार कर नगन कर घुमाया गया! इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आज पूरा भारत देश शर्मसार हो रहा है! गुरमुख सिंह खोसला ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जे कर मनी पुर में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पहले ही कोई बड़ा एक्शन लेती तो आज इस घटना को अंजाम देने की किसी की हिम्मत ना पड़ती! उन्होंने कहा कि आज भारत देश हिंसा की आग में झुलस रहा है उसका भुगतान देश की बेटियों को करना पड़ रहा है! गुरमुख सिंह खोसला ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि मनी पुर में जिन दरिंदो ने औरतों के साथ बलात्कार कर और उनके कपड़े उतार कर उनको नगन कर घुमाया है उनको बीच चौराहे में फांसी दी जाए तां जो आगे से ऐसी घटना को अंजाम देने के बारे में कोई सोच भी ना पाए! इस मौके पंजाब मामलों के इंचार्ज प्रेम मसीह ने कहा कि औरतों को मान सम्मान देने की बात तो दूर भारत देश में तो औरतें सुरक्षित नहीं है! उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि औरतों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए! इस अवसर पर औरों के इलावा रूडा राम गिल राष्ट्रीय सचिव, हरविंदर मान उपाध्यक्ष पंजाब, रेशम सिंह भट्टी सीनियर आगू आदि मौजूद थे!

61 Views