भगवान श्री परशुराम मंदिर में श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर की कार्यकारिणी घोषित

 

करतारपुर, जुलाई: (दिनेश कुमार )

भगवान श्री परशुराम मंदिर कतनी गेट करतारपुर में श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड करतारपुर की एक विशेष बैठक प्रधान दर्शन कुमार शर्मा की देखरेख में की गई| जिसमें पदाधिकारियों ने भाग लिया, प्रधान जी द्वारा अपने नई टीम की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें पंडित शंभूनाथ रिखी, मास्टर महेंद्र पाल शर्मा, पंडित रमेश शर्मा व प्रदीप शर्मा को संरक्षक , चेयरमैन विनोद जसरा ,वाइस चेयरमैन त्रिलोक चंद्र रिखी, वाइस प्रधान एडवोकेट किशन कुमार शर्मा, कुलदीप अग्निहोत्री, महासचिव कौशलेंद्र ऐरी, उपसचिव व उपकैशियर संजय शर्मा, कैसियर श्याम लाल शर्मा ,लेखाकार राहुल शर्मा, प्रेस सचिव गगन गौतम, कार्यकारिणी सदस्य उपकार पराशर, अयोध्या नाथ रिखी, वनमाली कांत शर्मा ,योगेश शर्मा, धर्मवीर मन्नन, सतीश शर्मा, बृजमोहन मोदगिल, रमाकांत नागर को बनाया गया |प्रधान दर्शन शर्मा ने कहा की सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर वह ब्राह्मण समाज को अपना पूर्ण योगदान देंगे वह जो भी कार्य किए जाएंगे सभी मेंबरों की सरव समिति व उनके योगदान से किए जाएंगे, प्रधान दर्शन कुमार शर्मा ने सभी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी

261 Views