Gurdas Maan पर जालंधर में FIR, सिख संगठनों के दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने पर मानी पुलिस

जालंधर। Jalandhar Delhi National Highway Block सिख संगठनों के जालंधर-दिल्ली हाईवे जाम करने के बाद वीरवार शाम नकोदर पुलिस ने सिंगर पर केस दर्ज कर लिया। इससे पहले एसएसपी आफिस पर सिख संगठनों का गुरदास मान पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरना लगातार चार दिन चला। शाम को सिख संगठनों ने रामा मंडी हाईवे जाम किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

बता दें कि गुरदास मान ने इस मामले में वीडियो जारी करके माफी मांग ली है। इसे सिख संगठनों ने नकार दिया है। वे उन पर एआईआर की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से एसएसपी आफिस पर डटे थे। बाद में नकोदर से कुछ सिख संगठनों ने जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित रामा मंडी चौक जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

jagran

इसके विरोध में सोमवार से लगातार रोष प्रदर्शन जारी है। बावजूद इसके सरकार तथा पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक गुरदास मान पर पुलिस भरा पर्चा दर्ज नहीं किया जाता तब तक सिख संगत यहीं पर बैठकर रोष व्यक्त करेंगी। उधर नकोदर से कुछ संगठन रामा मंडी चौक में धरना लगाने जा रहे हैं। जिसे लेकर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

jagran

रामा मंडी चौक पर सिंगर गुरदास मान पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर सिख संगठनों के धरने के बाद जालंधर-दिल्ली हाईवे एक बार फिर जाम हो गया है।

jagran

गुरदास मान टिप्पणी पर मांग चुके हैं माफी

बता दें कि 20 अगस्त की रात नकोदर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान सिंगर गुरदास मान ने डेरा प्रमुख को सिख गुरु का वंशज बताया था। उनकी इस टिप्पणी को सिख संगठनों ने धर्म की मर्यादा के विपरीत बताते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। गुरदास मान वीडियो जारी करके अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांग चुके हैं

73 Views