Monsoon Update: इन राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, जानें- दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मौसम का हाल
नई दिल्ली, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां मानसून सक्रिय है , वहीं दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान है। बिहार के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, वहीं दिल्ली में गर्मी ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अभी भी लू से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि देश में दक्षिण पश्चिम मानसून जुलाई में सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन महीने के दूसरे हफ्ते के दूसरे हिस्से से इसके जोर पकड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल , सिक्किम और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में अब भी बारिश जारी है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है वहीं दिल्ली में गर्मी ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अभी भी लू से राहत हीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज असम मेघालय बंगाल सिक्किम और बिहार में भारी बारिश की संभावना है।

