नई दिल्ली, Aadhaar Card जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक महत्वपूर्ण सेवा को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। दरअसल, प्राधिकरण ने Address Validation Letter के जरिए आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराने की सुविधा को बंद कर दिया है। इस सुविधा के इस्तेमाल के जरिए ऐसे आधार कार्ड होल्डर अपने एड्रेस को अपडेट करा पाते थे, जिनके पास उस पते का कोई वैध एड्रेस प्रुफ नहीं होता था। यह काफी महत्वपूर्ण सर्विस थी क्योंकि आज के समय समय में Aadhaar किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है। इस डॉक्यूमेंट के जरिए आप अपना बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं, नया सिम कार्ड ले सकते हैं। इसलिए Aadhaar Card में एड्रेस सहित अन्य विवरण का अपडेटेड होना काफी महत्वपूर्ण होता है।