संत कबीर नगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर लोकसभा सीट के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। लिवर में दिक्कत के चलते इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके आकस्मिक हुए निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक का सन्नाटा पसर गया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”श्री शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन ने मुझे और साथ ही कई अन्य लोगों को भी दुखी किया है। उन्हें समाज की सेवा करना और गरीबों के लिए काम करना पसंद था। उन्होंने संत कबीर दास जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अद्वितीय प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बी ट्वीट किया और लिखा, ”मैं निशब्द हूं। ऐसा लगता अभी बोल उठेगा शरद ‘चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है।; चला गया, प्रभु की यही इच्छा थी। ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें, अपने श्री चरणों में स्थान दें।”

112 Views