प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद आजमगढ़ में ‘दलित उत्पीड़न’ की सियासत गरमाई

आजमगढ़/ लखनऊ (उत्‍तर प्रदेश)। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व पुलिस के जवानों पर हुए हमले एवं आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ के मामले में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के बाद आजमगढ़ में ‘दलित उत्पीड़न’ को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के अलावा भीम आर्मी और समाजवादी पार्टी भी इस मामले को लेकर आक्रामक हो गई हैं।

155 Views