पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आज फिर पकड़ी रफ्तार, एमपी-राजस्थान में 100 के पार, जानें अपने शहर का भाव…
Petrol-Diesel Price hike : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है. बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों की ने लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ोतरी की है. पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे, तो डीजल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है.
चार महानगरों में दाम
बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 90.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 97.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.19 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 90.92 रुपये और डीजल 83.98 रुपये प्रति लीटर है.
33 Views

