कपिल शर्मा की ‘बुआ’ : उपासना सिंह के खिलाफ केस दर्ज, पंजाब पुलिस ने इस वजह से की कार्रवाई
सार
मोरिंडा थाना के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि उपासना सिंह ने मौके पर शूटिंग की अनुमति नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि उपासना सिंह और उनकी टीम पर महामारी आपदा अधिनियम के तहत मामला दर्जकर लिया गया है। बड़ा सवाल तो यह है कि मोरिंडा शुगर मिल में बिना किसी को जानकारी दिए यह शूटिंग कैसे चल रही थी।
विस्तार
मशहूर फिल्म अदाकारा और कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा की बुआ बनी उपासना सिंह के खिलाफ पंजाब के मोरिंडा में पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। जानकारी के अनुसार उपासना सिंह और उनकी टीम मोरिंडा शुगर मिल में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। पुलिस को इस शूटिंग की जानकारी मिल गई, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद करवा दी।
मोरिंडा थाना के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि उपासना सिंह ने मौके पर शूटिंग की अनुमति नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि उपासना सिंह और उनकी टीम पर महामारी आपदा अधिनियम के तहत मामला दर्जकर लिया गया है। बड़ा सवाल तो यह है कि मोरिंडा शुगर मिल में बिना किसी को जानकारी दिए यह शूटिंग कैसे चल रही थी। इस संबंध में शुगर मिल के अधिकारी तथा गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
43 Views

