कोरोना काल में क्या होना चाहिए आपका डाइट, किन फूड सामग्रियों से करना चाहिए परहेज

Health News, How To Boost Immune System During Covid, Vitamin C Foods, Coronavirus: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने एक बार फिर लोगों के दिल में दहशत पैदा कर दी है. पहले से काफी तेज गति से यह लोगों को संक्रमित कर रहा है. हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जिससे आसानी से इसे हराया सकता है. तो आइए जानते हैं अपनी डाइट में किन फूड्स को करें शामिल…

कोरोना काल में क्या खाएं?

  • विटामिन मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट फूड वाले ताजे फल कोरोना काल में शरीर के लिए बेहद लाभदायक है.
  • इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकता है. ज्यादातर जड़ वाली सब्जियां, जैसे आलू शकरकंद आदि खाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है.
  • शरीर में पानी की मात्रा कम ना होने दें. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और पानी वाले फल व सब्जियों का सेवन करें.
  • मांसाहारी खाने वाले लोग हफ्ते में एक दो बार रेड मीट खाएं.
  • जबकि चिकन वे दो तीन बार सप्ताह में खा सकते हैं.
  • आपके दिन भर के भोजन में कम से कम 2 कप फल होनी चाहिए, ढाई कप हरी सब्जी और 160 ग्राम मीट व 180 ग्राम अनाज होनी चाहिए.
73 Views