भारत में कोरोना से हाहाकार के बीच पाकिस्तान के ईधी फाउंडेशन ने की मदद की पेशकश, 50 एंबुलेंस भेजने को तैयार

India Corona Update नयी दिल्ली : कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप से पूरा भारत त्रस्त है. पिछले दो दिनों से लगातार तीन लाख से ज्यादा नये मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान (Pakistan) की एक संस्था ने भारत को मदद की पेशकश की है. पाकिस्तान की ईधी फाउंडेशन (Edhi Foundation) ने भारत में 50 एम्बुलेंस और सहायक कर्मियों को भेजने की पेशकश की है. इसके लिए फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.

फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ईधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि भारत आकर सेवा देने का पूरा खर्च हमारा फाउंडेशन उठायेगा और इसके लिए भारत सरकार पर कोई भी बोझ नहीं डाला जायेगा. उन्होंने कहा कि फांउडेशन की ओर से कुछ सहायक कर्मियों को भारत आने की इजाजत दी जाए. यहां हम वैसे जगहों पर सेवा देंगे, जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं.

110 Views