परीक्षा यानी खुद को कसौटी पर कसना, लेकिन कोई भी परीक्षा अंतिम अवसर नहीं होती, पीएम मोदी ने कहा

Pariksha Pe Charcha 2021 : हमारे यहां परीक्षा के लिए एक शब्द है- कसौटी. मतलब खुद को कसना है, लेकिन ऐसा नहीं है कि परीक्षा आखिरी मौका है. बल्कि एग्जाम तो एक प्रकार से एक लंबी जिंदगी जीने के लिए अपने आप को कसने का उत्तम अवसर है. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा 2021 के दौरान कही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों, अभिभावकों, अध्यापकों को बताना चाहता हूं कि ये परीक्षा पर चर्चा है लेकिन सिर्फ परीक्षा की ही चर्चा नहीं है. हम इसमें कई और मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने की भी चर्चा हो सकती है.

31 Views