लॉकडाउन का डर! बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं प्रवासी मजदूर, पिछले 24 घंटे में सवा लाख से ज्यादा कोरोना के मामले

कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किये

  • रायपुर जिले में नौ अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन
  • पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1,26,287 नए केस सामने आए

Coronavirus New Case/ Lockdown : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने का काम किया है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. अंग्रेजी वेबसाइट द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के अनुसार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में सवा लाख से अधिक नए केस दर्ज किये गये हैं. राज्य सरकारों द्वारा आंकड़ों की मानें तो, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1,26,287 नए केस सामने आए हैं. जबकि 685 लोगों की मौत हुई है.

इन सबके बीच कई राज्यों ने सख्ती बरती है. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने रायपुर जिले में नौ अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढता जा रहा है. सूबे के प्रयागराज में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज (रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक) अगले आदेश तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है. जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.

लगातार बढ़ रही सख्तियों के बीच लॉकडाउन की आहट ने सबको चिंता में डाल दिया है. दिल्ली, पुणे सहित अन्य इलाकों से प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौटते नजर आ रहे हैं. दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर बीते दिन बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर घर जाते हुए नजर आये.

आइए एक नजर डालते हैं राज्यों के द्वारा लगाई गई सख्ती पर…

-मध्य प्रदेश में अगले तीन माह तक सभी सरकारी दफ्तर हफ्ते में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) ही खुले नजर आएंगे. वहीं छिंदवाड़ा में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा.

-मध्यप्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया है.

53 Views