महाराष्ट्र में कोरोना: लॉकडाउन के मुद्दे पर सरकार में मतभेद, एनसीपी ने लगाया ठाकरे की मंशा पर अड़ंगा 

सार
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से स्थिति काफी गंभीर हो गई है। यहां रोजाना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसे लेकर अब सरकार में ही मतभेद नजर आने लगे हैं।

विस्तार

कोविड टास्क फोर्स ने कोरोना पर रोक लगाने के लिए राज्य में लॉकडाउन की सिफारिश की है। इसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने भी कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं इसलिए लॉकडाउन पर विचार करना पड़ सकता है। इसे लेकर अब सरकार में दो सुर सुनाई पड़ रहे हैं।

 

38 Views