पीएम मोदी की चिट्ठी का इमरान ने दिया जवाब, कहा- स्थिरता के लिए जम्मू कश्मीर पर वार्ता जरूरी
सार
•इमरान खान ने भी नरेंद्र मोदी के पत्र का जवाब दिया है
•इमरान ने पत्र में कश्मीर राग फिर से अलापा है
विस्तार
पाकिस्तान के नेशनल डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर पीएम इमरान खान को बधाई दी थी। अब इमरान खान ने भी नरेंद्र मोदी के पत्र का जवाब दिया है। उन्होंने शुभकामना संदेश के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया और जम्मू कश्मीर के मुद्दे को भी उठाया।
इमरान ने लिखा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू कश्मीर समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों के हल पर निर्भर करता है। उन्होंने आगे लिखा है कि पाकिस्तान के लोग भारत समेत सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण रिश्ता चाहते हैं।
49 Views

