पंजाब : फैक्टरी में काम करती लडक़ी से लंच टाईम के दौरान गैंगरेप-दो काबू

लुधियाना : प्राईम पंजाब
लुधियाना की एक फैक्टरी में काम करती एक लडक़ी से लंच टाईम के दौरान गैंगरेप किए जाने की खबर मिली है। यह मामला लुधियाना के शेरपुर क्षेत्र में स्थित दो पहिया वाहनों के पाट्र्स बनाने वाली फैक्टरी में काम करती लडक़ी के साथ फैक्टरी में ही उसके सहकर्मियों ने गैंगरेप किया। उसको इस बारे में किसी को न बताने और जान से मारने की धमकी दी इसके बाद पीडि़ता किसी तरह से वापिस अपने घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों ने लडक़ी को अस्पताल पहुंचाया। पिता ने तुरन्त इसकी सूचना पर थाना मोती नगर की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची पुलिस ने युवती के बयानों पर आरोपी संजय सिंह और कुंवर बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा, अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी शेरपुर में फैक्टरी में पैकिंग की नौकरी करती है। 24 अगस्त को वह काम पर गई थी। जहां दोपहर को लंच टाइम पर बाकी के वर्कर खाना खाने चले गए। जब वो जाने लगी तो आरोपी उसे बातों में उलझाकर फैक्टरी के अंदर ही ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता की चीख चिल्लाहट सुनने वाला कोई नहीं था। जहां आकर उसकी तबीयत बिगड़ गई, परिवार ने उसे सरकारी अस्पताल में दखिल कराया।

105 Views