जालंधर : चाय बिक्रेता ने खुद को आग लगा कर जान दी, कया था कारण पढ़ें?

नकोदर : परमजीत सिंह
जालंधर जिले के कस्बा नकोदर से एक बेहद दुख्द खबर सामने आई है। वहां पर एक चाय बेचने वाले ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि चाय वाला चाय की रेहड़ी लगा कर अपना परिवार पालता था। लेकिन उसके पड़ोसी उस पर रेहड़ी हटा लेने के लिए दबाव बना रहे थे। आरोप है कि इसी के चलते कल शाम उसने खुद को आग लगा ली। उसको एक दिन पहले भी काफी गाली-गलौच किया गया। नकोदर से गंभीर हालत में उसे जालंधर रेफर किया गया था। वहां उसकी मौत हो गई।

आज पुलिस ने उसका शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान नकोदर के मोहल्ला रविदासपुरा निवासी मनदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसकी पत्नी रमनदीप कौर ने बताया कि वह लंबे समय से शंकर रोड पर बिजली घर के नजदीक चाय की रेहड़ी लगाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पड़ोस में रेहड़ी लगाने वाले मनदीप कुमार और उसकी पत्नी को तंग करने लग गए। दो दिन पहले शाम को जब मनदीप चाय के खाली गिलास लेकर आ रहा था तो महिंदर सिंह उसके साथ कथित गाली-गलौच किया, वह पहले भी मनदीप पर उसकी रेहड़ी को वहां से हटा लेने के दबाव बना रहा था। इसी बीच महिंदर का भाई रविंदरजीत सिंह अपने बेटे मनप्रीत सिंह के साथ वहां आया। जब वह सभी गाली-गलौच पर उतर आए तो डर के मारे मनदीप कुमार और उसकी पत्नी रेहड़ी लेकर घर चले गए। रमनदीप कौर ने बताया कि घटना के बाद तनावग्रस्त उसका पति सारी रात सो नहीं पाया। बुधवार सुबह घर से बाहर निकला ही था कि एकाएक चीखें सुनाई देने लगी। इसके बाद वह तुरंत बाहर गई तो पाया कि पति के शरीर को आग लगी थी। किसी तरह आग बुझाकर उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच उसके बयान दर्ज किए, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर दुकानदार महेंद्र सिंह, उसके भाई रविंदरजीत सिंह और बेटे मनप्रीत के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

109 Views