BIG NEWS : रुसी अधिकारी कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए भारत के संपर्क में, रुस देगा पूरी जानकारी, भारत में जलदी ही बननी शूरु हो सकती है वैक्सीन

रूस ने दावा किया है कि उसने दूसरी कोरोना वायरस वैक्सीन (Russian Corona vaccine) बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। इस वैक्सीन ((EpiVacCorona)) में ऐसा कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होगा जो पहली वैक्सीन में था। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने Sputnik-V  नाम से कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने की घोषणा की थी। हालांकि इस वैक्सीन के कई साइड इफेक्ट को लेकर रूस की काफी ज्यादा आलोचना भी हुई थी।
रूस ने इस नई वैक्सीन का नाम (EpiVacCorona) नाम दिया और इसको लेकर फिर से विवाद उठने शुरु हो सकते है। बता दें कि इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि कोई भी कोरोना वायरस वैक्सीन वर्ष 2021 के पहले नहीं आ पाएगी। रूस (EpiVacCorona)वैक्सीन का निर्माण साइबेरिया में सोवियत संघ के एक पूर्व टॉप सीक्रेट बॉयोलॉजिकल हथियारों के प्लांट में कर रहा है।
नवंबर में शुरू हो जाएगा नई वैक्सीन का उत्पादन-
वॉलंटियर्स को 14 से 21 दिनों के अंदर दो बार इस नई वैक्सीन की खुराक दी गई। रूस को आशा है कि इसे अक्टूबर तक रजिस्टर किया जा सकेगा और नवंबर में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस वैक्सीन को वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बॉयोटेक्नालॉजी ने तैयार किया है। यह लैब दुनिया की उन दो जगहों में शामिल है जहां पर चेचक के वायरस को रखने की अनुमति है। दूसरी जगह अमेरिका में है।
बता दें कि रूस के कोरोना वैक्सीन बनाने के दावे के बाद से ही विवाद भी शुरू हो चुका है।

अमेरिका से लेकर जर्मनी तक मास्को की वैक्सीन स्पूतनिक-वी (Sputnik-V) पर शक जाहिर कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी रूस से कई सबूत मांग लिए हैं। इधर कई विशेषज्ञ वैक्सीन बनाने की हड़बड़ाहट में उसकी सुरक्षा और प्रभाव को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक तीसरे स्टेज के डेटा पर चर्चा नहीं हो जाती वैक्सीन को सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। इस बीच, रूस ने कहा है कि उसे 20 देशों से बड़ा ऑर्डर मिल चुका है।
भारत में बननी हो सकती है शुरु-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रुसी बैक्सीन स्पूतनिक-वी का उत्पादन भारत में भी जलदी ही शुरु हो सकता है। रुस ने महली बार आधिकारिक लैवल पर ICMR से वैक्सीन के बारे में बात की है। बता दे कि भारत का सीरम इंसीचियुट सबसे बड़ी वैकसीन निमार्त है। जलदी ही इस बारे में सारी जानकारी सामने आ सकती है। बता दें की भारत में भी कोरोना कहर मच रहा है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गया है।

42 Views