CRIME NEWS : जालन्धर के सिविल अस्पताल से कोरोना पाजिटिव कैदी हुआ फरार

जालन्धर : प्राइम पंजाब

जालन्धर सिविल अस्पताल में उस समय हडक़ंप मच गया जब वहाँ दाखल कराया गया एक कोरोना पॉजीटिव कैदी उस पर निगरानी रखने के लिए लगाई गई पुलिस गार्द को चकमा देकर फरार हो गया। उक्त व्यक्ति वह नशे के केस में सजा होने के बाद कपूरथला जेल में बंद था। कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद उसे जालन्धर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्विल अस्पताल जालन्धर में कैदियों की निगरानी के लिए गर्द लगी हुई है। पुलिस गार्द नकोदर के गाव मल्लिया के कैदी सुखबीर सिंह उर्फ साबी की निगरानी का जिम्मा था। वह एनडीपीएस एक्ट में दस साल क़ैद की सजा काट रहा था। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद वह फरार हो गया है। कैदी के फरार होने के बारे में तुरंत नकोदर पुलिस को सूचित किया गया और अलग-अलग पार्टियाँ बनाकर कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना चार की पुलिस के साथ अब नकोदर पुलिस भी उसे ढूँढ रही है। ललेकिन कैदी के कोरोना पाजिटिव होने के कारण वह अन्य लोगों के लिए भी ख़तरा बन सकता है। जो कि चिंता कि बात है।

 

50 Views