BREAKING NEWS : पंजाब में कल शुक्रवार शाम 7.00 बजे से लागू होगा Night Curfew
चंडीगढ़ : प्राइम पंजाब
पंजाब में कोरोना का कहर जारी है। रोज ही नए मामले सामने आ रहें है। पंजाब के लुधियाना, पटियाला और जालन्धर जिलों में स्थिति खतरनाक हद तक पंहुच चुकी हैं। इन जिलों में रोजाना ही काफी ज्यादा संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को ले कर आज सीएम अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा कमेटी की मीटिंग हुई। जिस में पंजाब के कुछ जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को ले कर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद सभी की राय लेकर पंजाब में कल शुक्रवार शाम 7.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक कफ्र्यू लागू कर दिया गया है। उन्होनें ने DGP को CURFEW सख्ती से लागू कराने के आदेश दिए है। अन्तिम संस्कार और शादी को छोडक़र कोई भी एकत्रता करने पर रोक रहेगी।एक अहम बात ये है कि पंजाब के सभी शहरों में शाम 7.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक कफ्र्यू जारी रहेगा। पूरे पंजाब में वीकएंड लाकडाउन जारी रहेगा। इस के साथ ही पंजाब के 5 जिलों अमृतसर, जालन्धर, लुधियाना, मोहाली और पटियाला में जरुरी सामान की दुकानों को छोड़ कर 50 फीसदी दुकानें ही खुल सकेंगी। बसें फिर से 50 फीसदी स्वारियों के साथ चलेगी। प्राइवेट कार में तीन लोग ही सफर कर सकेंगे। ये सभी आदेश 31 अगस्त तक लागू रहेंगे।

