BREAKING NEWS : पंजाब के इस शहर के कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू

अमृतसर : प्राईम पंजाब
कोरोना ने पंजाब में कहर मचा रखा है। पंजाब के अमृतसर,जालन्धर,लुधियाना, मोहाली और पटियाला जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पिछले दिनों सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने और सख्ती करने के संकेत दिए थे। अब सूचना मिली है कि पंजाब के जिला अमृतसर शहर के 6 क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। अमृतसर के गोपाल नगर , जवाहर नगर, शमिला मार्केट और कटड़ा बघ्घियां, बह्रम नगर, गली कक्कियां में ये कर्फ्यू लागू किया गया है। वहां से काफी ज्यादा मामले सामने आए थे।कर्फ्यू के दौरान सिर्फ जरुरी सामान लाने ले जाने की इजाजत होगी। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य शहरों में भी ऐसे फैसले लिए जा सकते है। जहां से कोरोना के ज्यादा मामले आ रहें हैं।

 अगले 10 दिन के लिए फुल टाइम कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घोषित अमृतसर के छह इलाकों ब्रह्म नगर, गोपाल नगर, जवाहर नगर, गली कक्कियां वाली, शमिला मार्केट और कटड़ा बघ्घियां में 10 दिन के लिए पूरी तरह से कर्फ्यू लगाया गया है। यहां सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। विवाह समारोह में सिर्फ 30 लोग, जबकि अंतिम संस्कार मौके सिर्फ 20 लोगों की इजाजत है।

113 Views