BIG NEWS : पंजाब के 4 कोरोना हाटस्पाट जिलों में पंजाब सरकार कर सकती है कोई सख्त फैसला

चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। रोज ही बहुत से नए मामले सामने आ रहे है और कई जानें जा रही है। पंजाब के चार जिलों पटियाला, जालन्धर, मोहाली और लुधियाना मे कोरोना का कहर बहुत ज्यादा है। जिसके चलते ये जिले हाटस्पाट बने हुए है। इन जिलों में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर कैप्टन सरकार काफी बहुत चिंता में है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना को लेकर आज रिव्यू मीटिंग की।

इस दौरान एक्सपर्ट हैल्थ एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन केके तलवाड़ ने भी अपने सुझाव दिए। बताया जा रहा है कि जालन्धर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के केसों को लेकर कैप्टन सरकार जल्द कोई सख्त फैसला ले सकती है। इस बारे में CM पहले भी संकेत दे चुके है। ये चर्चा है कि इन शहरों में जरुरत पडऩे पर लॉकडाउन फिर से लागू किया जा सकता है। फिलहाल इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी इसकी कोई सूचना नहीं है। जालंधर में आज भी 228 केस सामने आए हैं जबकि लुधियाना में कल 300 से ज्यादा केस आए थे। सूत्रों की बात सच मानें तो रोजाना इस तरह बढ़ रहे केसों को लेकर कैप्टन सरकार अब कुछ सख्त फैसले करने जा रही है। फिलहाल सोमवार को पंजाब सरकार की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य में अब रेस्टोरेंट और शराब ठेकों का समय रात 8.30 बजे तक कर दिया है।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खास तौर पर जालंधर , लुधियाना और पटियाला जिलों के लिए नया आदेश ज़ारी करते हुए कहा है कि इन तीन जिलों में अब रविवार के साथ साथ शनिवार को भी दुकानें बंद रहेंगी।

46 Views