MURDER : पंजाब : रंजिश के चलते युवक को काट डाला
होशियारपुर-
पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी खबर है वहां पर कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही एक युवक को मार डाला। ये वारदात होशियारपुकर जिले के गांव चक्कोवाल शेखां में रविवार रात को हुई है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फफैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवक मरने वाले युवक को अपने साथ एक शादी समारोह में ले गए और फिर वहां से वापस लौटते वक्त घात उन्होनें मौका पा कर तेजधार हथियारों से उसे काट डाला। जिसके चलते युवक की मौत हो गई। .ुवक के पिता के बयानों पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय कर्णदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। उसके चाचा और अन्य परिजनों ने बताया कि उसकी बीते दिनों लॉकडाउन के दौरान गांव के कुछ युवकों के साथ उसकी कुछ बहसबाजी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक रकलविवार रात करीब 9 बजे कुछ युवक कर्णदीप को अपने साथ एक शादी समारोह में शामिल होने का कह कर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वापस लौटते वक्त कुछ लोगों ने तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। कर्णदीप के जमीन पर गिरते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्णदीप पिता के बयानों पर 8 लोगों के खिलाफ धारा 302 के साथ 148 व 149 के अधीन केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

