Railway Track Accident : जालन्धर में व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से मौत

जालन्धर : प्राईम पंजाब
जालन्धर में आज एक व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। यह हादसा खोजेवाला में से निकलते रेलवे ट्रैक पर हुआ है। इस हादसे की सूचना मिलने पर पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मरने वाले व्यक्ति की फौरी तौर पर पहचान नहीं हो सकी है।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे लाइनों के पास एक लाश पड़ी है। मरने वाले की उम्र करीब 35 साल है और हुलिये से वह मानसिक रोगी लग रहा है। उसके पैस से कोई ऐसा दस्तावेज नही मिला है जिस से उसकी पहचान हो पाए।

54 Views