ACCIDENT पंजाब : सडक़ हादसे में चाची, भतीजी की मौत, दूसरी भतीजी घायल

गुरदासपुर : प्राईम पंजाब
गुरदासपुर में सोमवार को हुए एक भयानक सडक़ हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीसरी घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक महिला स्कूटी पर अपने जेठ की दो बेटियों के साथ गुरु घर में नतमस्तक हो कर वापस लौट रही थी। अचानक स्कूटी बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में महिला और उसकी भतीजी की मौत हो गई। जबकि उसकी दूसरी भतीजी गंभीर घायल हो गई।

ये हादसा गुरदासपुर के कादियां इलाके में हुआ। वहां के गांव ततला के सरपंच जसपाल सिंह ने बताया कि जसबीर कौर (35) पत्नी देसराज अपने जेठ मुल्खराज की दो बेटियों कोमलप्रीत कौर (17) और बलबीर कौर (15) के साथ संत बाबा हजारा सिंह डेरे से के दर्शन करके स्कूटी से वापस लौट रही थी। इसी बीच गांव और सेखवां के बीच एक मोड़ के निकट इनकी स्कूटी बेकाबू हो कर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। इन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां कोमलप्रीत कौर और उसकी चाची जसबीर कौर की मौत हो गई। कोमलप्रीत की छोटी बहन बलबीर कौर जख्मी हालत में अमृतसर में दाखल कराई गई है।

51 Views