PCM SD  जालंधर की स्नातकोत्तर फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा ऑनलाइन राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया

प्रेमचंद मारकंडा एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वूमेनजालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से ऑनलाइन राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कॉलेज की विभिन्न स्ट्रीम्स की छात्राओं ने अपने अपने घरों में रहते हुए ही राखियां बनाई और उनकी ऑनलाइन प्रदर्शनी लगाई । राखियां तैयार करने के लिए छात्राओं ने रेशमी धागेमोतीनागशीशेदाने एंव सुनहरी धागे का प्रयोग किया।  इस प्रतियोगिता में जिन छात्राओं की राखियां सबसे ज़ादा पसंद की गई उनमे पहला स्थान प्राप्त किया जिनमें कुमारी अदितिकुमारी बलजोत और कुमारी महक शामिल थी। दूसरे स्थान पर कुमारी प्रभजोतकुमारी सुमन और कुमारी शिवानी रहीं। तीसरे स्थान पर कॉलेज की ही कुमारी जपलीनकुमारी प्रियंकाकुमारी गौरी और कुमारी सिमरप्रीत रहीं। 

      कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने विजेताओं को बधाई दी एंव प्रधानमंत्री जी की नव भारत पालिसी आत्मनिर्भर लहर अनुसार चलने के लिए विभाग की प्रशंसा की। प्राचार्य मैडम ने विभाग के मुखी श्रीमती सुनीता भल्ला द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

51 Views