Corona Virus : जालन्धर मे कोरोना का कोहराम जारी आज शनिवार को 10 के बाद और नए केस मिले

जालन्धर : प्राईम पंजाब
पूरे पंजाब के साथ ही जालन्धर में कोरोना का कहर जारी है। जिसके चलते कई जानें जा चुकी है। जालन्धर में आज शनिवार को पहले कोरोना के 10 नए मरीज मिले थे, जिसके बाद 7 और नए मरीज मिलें है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 17 जो नए केस आए हैं वह निजी लैब से जांच के हैं। इनमें बैंक कालोनी, करतार एन्कलेव, घास मंडी, संत नगर, रामा मंडी, तहसील, पाम रॉयल, न्यू जवाहर नगर, एल्डिको ग्रीन, न्यू हरगोबिंद नगर, जीटीबी नगर, दानिशमंदां, अर्बन एस्टेट-2 के पेशेंट शामिल हैं। इनमें 18 से लेकर 55 साल तक आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

108 Views