ब्यूटी एंड बॉडी फिटनेस स्किल ओरिएंटेड कोर्स करवा रहा है प्रेमचंद मारकंडा एस. ड्डी कॉलेज, जालंधर

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया

पी. सी. एम. एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वीमेनजालंधर के कोस्मैटोलॉजी विभाग की तरफ से यू. जी. सी. की कम्युनिटी कॉलेज स्कीम तहत 2015 से ब्यूटी एंड बॉडी फिटनेस (दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा) कोर्स सफलता पूर्वक चल रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने इस कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया की बारवीं करने के बाद कोई भी छात्रा यह कोर्स कर सकती हैजिसने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारवीं पास की है। इस कोर्स की पढाई के लिए किसी प्रकार का अंतराल मायने नहीं रखता। यह कोर्स ख़ास तौर पर  कौशल विकास पर आधारित है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा व्यवहारिक प्रशिक्षण देना है। इस कोर्स को पूरा करने के पश्चात लड़कियों को  आर्थिक तौर पर दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। क्योंकि यह कोर्स उनको ब्यूटी उद्योग के क्षेत्र में हेयर स्टाइलिस्टब्यूटिशियनयोगा प्रशिक्षक डाइट एक्सपर्टमेकअप आर्टिस्ट के तौर पर नौकरी के अवसर प्रदान करता है। इसके इलावा लड़कियां अपना निजी ब्यूटी पार्लर चला सकती हैं । कॉलेज का कोस्मैटोलॉजी लैब पूरी तरह से आधुनिकनवीनतम उत्पादों तथा मशीनों से सुसज्जित है। कॉलेज का स्टाफ भी उच्च शिक्षित तथा अनुभवी है।

40 Views