Crime News : जालन्धर में युवक की हत्या कर शव रास्ते में फेंका
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में अपराध फिर से तेजी से बढऩे लगें है। गत रात्रि मक्सूदां क्षेत्र के मोहल्ला जवाला नगर में उस समय सनसनी फैल गई। जब वहां पर एक युवक की लाश पड़ी मिली है। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से प्रहार करके उसकी हत्या की गई है। मृतक की फौरी तौर पर पहचान नहीं हो पाई है। उसकी कहीं और हत्या कर शव को कंबल में लपेट कर जवाला नगर में फेंक दिया गया। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि देर रात एक छोटा हाथी पर आए अज्ञात लोग लाश यहां फेंक कर फरार हो गए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही थाना-1 के प्रभारी राजेश शर्मा मौके पर पंहुच गए। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर री है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के सही कारण पता चलने की संभावना है।
www.primepunjab.com
Keywords : murder in jalandhar,dead body found,maqsudan,jwala nagar,sharp wound,chota hathi,crime news,lockdown,night curfew

