पूर्व सांसद सुशील रिंकू की लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम, आदमपुर एयरपोर्ट अब श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा हुआ*

*पूर्व सांसद सुशील रिंकू की लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम, आदमपुर एयरपोर्ट अब श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा हुआ*

– *विधायक रहते कांग्रेस सरकार में विधानसभा में सुशील रिंकू ने उठाई थी मांग*
– *तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत सभी विधायकों ने सर्व सहमत से पास किया था प्रस्ताव*
– *श्री गुरु रविदास जी महाराज हवाई अड्डा के नाम की शर्त पर भाजपा में आए थे रिंकू*
– *सुशील रिंकू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया, कहा- संगत में खुशी का माहौल*

*जालंधर, 01 फरवरी 2026।* भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू की सबसे बड़ी मांग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी कर दी। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम आज से श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा हो गया है। इसका नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

आदमपुर एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर किए जाने को लेकर दोआबा के दलित नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने लंबी लड़ाई लड़ी। सुशील रिंकू ने बताया कि जब वे कांग्रेस सरकार में विधायक थे, तो उन्होंने विधानसभा में इसकी मांग की थी।

सुशील रिंकू के मुताबिक तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत विधानसभा के सभी सदस्यों ने एक सुर में उनकी मांग पर सहमति जताते हुए उड्डयन मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। तब से ये मांग चली आ रही थी। यही नहीं, बीच में इस एयरपोर्ट का काम रोक दिया गया।

सुशील रिंकू ने कहा कि वे आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखे जाने की शर्त पर भाजपा में शामिल हुए। इसके लिए दिल्ली में उड्डयन मंत्री से मिलकर आदमपुर एयरपोर्ट पर काम शुरू करवाया, यहां फ्लाईट शुरू करवाई गई। रिंकू ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम से किए जाने को लेकर उन्होंने फिर से अपनी मांग पीएम मोदी तक रखी। जिसके फलस्वरूप आज पीएम मोदी ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण किया।

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखे जाने पर सुशील सिंकू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहेदिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि आज उनकी जिंदगी की एक लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जिससे आज का दिन उनके लिए सबसे बड़ा और खुशियों वाला दिन है। उन्होंने कहा कि आज श्री गुरु रविदास महाराज जी की संगत में खुशी का माहौल है।

188 Views