पांचवी की बोर्ड परीक्षा में श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल का परिणाम रहा शानदार
पांचवी की बोर्ड परीक्षा में श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल का परिणाम रहा शानदार
मेधावी छात्रा यैसप्रीत को मिले शत-प्रतिशत अंक
फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित पांचवी की बोर्ड परीक्षा के वार्षिक में श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन हमेशा की तरह इस बार भी शानदार रहा है। सरदार जगपाल सिंह के अनुसार स्कूल के कुल विद्यालय के 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी विद्यार्थियों ने यह परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि सबसे प्रसन्नता की बात यह रही कि विद्यालय की छात्रा यैसप्रीत कौर ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 500/500 अंक प्राप्त किये, जो कि एक कीर्तिमान है। इसके अलावा 16 विद्यार्थी 95 प्रतिशत से अधिक जबकि 17 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। स्कूल के शानदार परिणाम को लेकर प्रसन्नता प्रकट करते हुए प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय जैन, सचिव अतुल जैन तथा कोषाध्यक्ष अजीत जैन ने बच्चों के अभिभावकों और स्कूल के अनुभवी अध्यापक वर्ग को बधाई दी। प्रबंधन समिति द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत करके उत्साहवर्धन भी किया गया। सरदार जगपाल सिंह ने इस सफलता के पीछे काम करने वाले सभी कर्मठ अध्यापकों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराने की की शुभ कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने स्कूल को गौरवान्वित किया है

