कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा की ओर से जालंधर रोड़ पर स्थित चक्क हकीम गांव में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा की ओर से जालंधर रोड़ पर स्थित चक्क हकीम गांव में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

फगवाड़ा ( डॉ रमन/ हरदयाल सिंह संधू ) कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा की प्राचार्या डॉ. सविंदर पाल के कुशल नेतृत्व में बडी ग्रुप तथा एन. एस. एस यूनिट के सदस्यों द्वारा औरतों को स्वास्थ्य और स्वच्छता संबधी जानकारियां देने के लिए एवम महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन पैड का वितरण करने के लिए एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया जिसमें एन. एस. एस वालंटियर्स के द्वारा कॉलेज में सफाई अभियान किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सविंदर पाल , फैशन डिजाइनिंग के मैडम मोनिका, मैडम निधि जस्सल उपस्थित रहीं इसके साथ ही 50 के करीब छात्राएं भी शामिल थीं।

कॉलेज प्राचार्या द्वारा गांव की महिलाओं को ये भी बताया गया कि पीरियड्स को लेकर भारत में कई सारे भ्रम और मान्यताएं हैं, जिसकी वजह से कई बार महिलाएं साफ-सफाई का भी ठीक से ध्यान नहीं रखती और शरीर में इंफेक्शन का खतरा हो जाता है। पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत होती है और इसके साथ साथ अपने इर्द–गिर्द की सफाई रखने पर भी ज़ोर दिया।

एन .एस.एस वालंटियर्स ने भी इस दौरान गांव की महिलाओं को पीरियड्स में लापरवाही की वजह से होने वाली इंफेक्शन, यूट्स और जेनिटल पार्ट से जुड़ी बीमारी होने का खतरा , जिससे भविष्य में सेहत को नुकसान हो सकता है, इन सब पर जानकारी दी तथा बताया कि लड़कियां प्रजनन आयु में तो आ जाती है लेकिन हाइजीन को लेकर उनमे ठीक से जानकारी नहीं होती। ऐसे में जरूरी है कि घर की बड़ी महिलाएं उन्हें इस बारे बताएं। लेकिन कई सारी मान्यताएं और भ्रम की वजह से पीरियड्स हाइजीन को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी जाती जिससे कम उम्र में ही लड़कियां यूट्रस और इंफेक्शन से घिर जाती हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मैडम प्रिंसिपल ने मैडम मोनिका , एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी निधि जस्सल के संयुक्त प्रयासों की सराहना की

57 Views