शहीद भगत सिंह वैलफेयर सोसायटी ने शहीद भगत सिंह और साथियों की समृति में बांटा राशन

शहीद भगत सिंह वैलफेयर सोसायटी ने शहीद भगत सिंह और साथियों की समृति में बांटा राशन

महान क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलें युवा : राजीव चहल

फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी (रजि), फगवाड़ा की तरफ से सोसायटी के चेयरमैन राजीव चहल एवं प्रधान शिव शर्मा की अध्यक्षता आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि समागम बाबा बालक नाथ मंदिर, गुरु हरकिृष्ण नगर फगवाड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें माँ भारती के महान सपूतो की कुर्बानियों को याद करते हुए श्रद्धा के पुष्प अर्पित किये गये। राजीव चहल ने युवा पीढ़ी को महान क्रांतिकारियो के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया और साथ ही फगवाड़ा में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी की। समागम के दौरान शहीदों को नमन करने के लिये विशेष रूप से पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता अवतार सिंह मंड ने कहा कि भगत सिंह आज की युवा पीढ़ी के लिये आदर्श हैं। जिन्होंने मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में इस देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके सपनों का समाज बनाने में युवा पीढ़ी को अपना योगदान देना चाहिये। इस दौरान सोसायटी की तरफ से मासिक प्रोजैक्ट के तहत जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संजय चैल, इंद्रजीत करवल, हैप्पी भारद्वाज, प्रदीप आहूजा, विपन शर्मा, राजेश पलटा, हितेंद्र राणा, राहुल शैरी, जसविंदर साबा, सनी बत्ता, रॉकी, निखिल खोसला, जीवन, शामा, मनी, दीपू, लकी, राहुल करवल, भीम, पिंकू पाबला, विनय,डा. रवि दत्त, अंकुर बेदी और मंदिर कमेटी की तरफ से रविंद्र वर्मा, बाबी नैयर, किशन लाल छाबड़ा आदि उपस्थित थे

56 Views