पल्सर सवार दो युवक युवती से मोबाइल छीनकर हुए फरार।

पल्सर सवार दो युवक युवती से मोबाइल छीनकर हुए फरार।

जालंधर (हरबीर सिंह गिल)
थाना आठ क्षेत्र के अंतर्गत पठानकोट चौक में रविवार दोपहर दीपिका नामक युवती से दो पल्सर सवार युवक मोबाइल छीन कर फरार हो गए। दीपिका मेहरा ने जानकारी के दौरान बताया कि वह जम्मू की रहने वाली है, और डॉक्टर बी आर अंबेडकर चौक में स्थित एक ट्रैवल एजेंसी पर नौकरी करती है। पठानकोट बाईपास के निकट उसके रिश्तेदार रहते हैं वह अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। पठानकोट चौक के नजदीक उसने ऑटो रिक्शा से उतरकर अपने मामा को फोन करने के लिए मोबाइल निकला था, कि इसी दौरान उधर से गुजरने वाले दो पल्सर सवार युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और वहां से फरार हो गए। इस दौरान दीपिका ने एक युवक को पीछे से पकड़ लिया लेकिन वे लोग पल्सर की स्पीड बढ़ाकर वहां से फरार होने में सफल हो गए। दीपिका ने एक युवक को पकड़ कर रोकने की पूरी कोशिश की परंतु वे पल्सर को स्पीड देकर वहां से तेजी से भागे ,और इसकी वजह से दीपिका गिर पड़ी ,और घायल हो गई । बाद में उसे प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया और इस संबंध में उसके पारिवारिक सदस्यों और पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

90 Views