फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को लगे 20 घंटे

फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को लगे 20 घंटे
जालंधर (हरवीर सिंह गिल) जालंधर स्थित गाजी गुल्ला नामक इलाके में शनिवार की शाम फैक्ट्री में लगी भीषण आग रविवार दोपहर तक सुलगती रही. 20 घंटे के अथक प्रयास के बाद दमकल विभाग को इस भीषण आग पर काबू पाने में सफलता हासिल हुई . दमकल विभाग को इस कार्य के लिए लगभग 90 से 100 गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा .फैक्ट्री में बनी शेड के टूटने की वजह से दमकल विभाग को आग बुझाने के लिए बेहद मशक्कत करनी पड़ी आग शनिवार की शाम 5:30 के करीब लगी थी दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में दूसरी परेशानी की वजह थी तेज हवाओं का चलना जिसकी वजह से आग पूरी तरह से फैल कर भीषण रूप ले चुकी थी .फैक्ट्री रेलवे लाइन के नजदीक होने की वजह से कई घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा इसके अलावा बिजली विभाग को लगभग 7 से 8 घंटे के लिए बिजली भी काटनी पड़ी जिसकी वजह से इलाका निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

97 Views