डॉ. अनिल भारद्वाज प्रदेश सचिव ने कैबिनेट मिनिस्टर चेतन सिंह जोड़ामाजरा से की मुलाकात
डॉ. अनिल भारद्वाज प्रदेश सचिव ने कैबिनेट मिनिस्टर चेतन सिंह जोड़ामाजरा से की मुलाकात
जुगियाल,22 नवंबर: डॉ.अनिल भारद्वाज प्रदेश सचिव ने नए बने कैबिनेट मिनिस्टर सरदार चेतन सिंह जोड़ामाजरा को चंडीगढ़ में जाकर बधाई दी शुभकामनाएं दी। डाक्टर अनिल भारद्वाज जो कि प्रदेश सचिव इंडस्टि्रयल ट्रेड ने बताया कि सरदार चेतन सिंह जोड़ामाजरा एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ हैं, और पंजाब की राजनीति में अपनी समझ रखते हैं, उन्होंने बताया कि उनके साथ मिलने से पंजाब में एक नई उमंग देख रही है, पंजाब को एक दिशा दी जाएगी, रणजीत सागर डैम प्रोजेक्ट पर बैठे हुए,भूख हड़ताल पर बैठे हुए,जो अलग-अलग विभागों से निकल गए कर्मचारियों को भी उन्होंने उनकी डिमांड को उनके समक्ष रखा और विश्वास लिया कि, जल्दी ही इन कर्मचारियों को बहाल करवाने में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब में खुशहाली के लिए नए कदम एक नया पंजाब बनाने रंगला पंजाब बनाने की और अग्रसर है, और नए-नए काम पंजाब को संवारने के लिए किये जा रहे हैं। पर्यटन स्थलों को एक नया रूप दिया जा रहा है, कहा ताकि पंजाब में पर्यटन के कारोबार को एक नई दिशा मिल सके और पंजाब बुलंदियों को ऊंचाइयों पर पहुंच सके और भी कई ऐसी चीज कि हितों के लिए जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति बीमार ना हो और समय पर उसका इलाज हो सके, पांच पांच लाख लोगों के मेडिकल बीमा योजना के तहत उनको उनकी इंश्योरेंस की जा रही है, और जितनी भी दुनियावी सहुलतें है, लोगों को देने की कोशिश की जा रही है, आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा। इस मौके पर नए कैबिनेट मिनिस्टर बताया कि सरकार की तरफ़ से लोगों के हितों के लिए जो भी किया जाएगा, वह हम जमीन स्तर पर रहकर करेंगे और लोगों को उनके हक की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे और उनको न्याय दिलाते रहेंगे ।

