दिन चढ़ते ही दुखद खबर सामने आई है

पंजाब में दिन चढ़ते ही दुखद खबर सामने आई है जहां शादी करने जा रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसमें गाड़ी में बैठे दुल्हे सहित तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। बारात पंजाब के
फाजिलका के गाँव ओजोवाल से बुडोवाल जा रही थी जहां रास्ते में मोगा के पास रात क़रीब 2 बजे कार खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार में बैठे दुल्हे चार साल की बच्ची सहित एक अन्य की मौक़े पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात होने के कारण सड़क पर धुंध भी थी, सभी शवो को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

121 Views