संत फ्रांसिस फीस्ट डे के उपलक्ष्य में लघु नाटिका द्वारा दिया प्रेम और सद्भावना का संदेश

संत फ्रांसिस फीस्ट डे के उपलक्ष्य में लघु नाटिका द्वारा दिया प्रेम और सद्भावना का संदेश

करतारपुर ( दिनेश कुमार )

संत फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल करतारपुर में मुख्याध्यापिका सिस्टर दिव्या जी की अध्यक्षता में संत फ्रांसिस जी का फिस्ट -डे छात्रों द्वारा बड़े ही जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अध्यापिका सिस्टर  दिव्या जी ने मुख्यअतिथि स्कूल के मैनेजर सिस्टर निर्मल जोश एवं छात्रों के अभिभावकों का स्वागत किया । तत्पश्चात ज्योति प्रज्वलित की गई तथा प्रभु स्तुति के नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्रों द्वारा मंचित संत फ्रांसिस जी के जीवन दर्शन पर आधारित लघु नाटिका द्वारा उनके जीवन तथा शिक्षाओं को दर्शाया गया तथा उनकी शिक्षाओं पर आधारित प्रेम एवं सद्भावना का संदेश दिया गया। साथ ही साथ  संत फ्रांसिस जी के जीवन पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी अवसर पर मैडम पूनम शर्मा एवं मैडम हरिंदर कौर की निगरानी में करवाई गई एवरग्रीन  पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी कई आकर्षक पुरस्कार मुख्याध्यापिका एवं मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर छात्रों और अभिभावकों की खुशी देखते ही बनती थी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि जी तथा मुख्य अध्यापिका जी द्वारा  पढ़ाई में अव्वल रहने वाले छात्रों को भी  पुरस्कार वितरित किए गए। इस समारोह के अंत में मुख्य अध्यापिका सिस्टर दिव्या जी ने विजेताओं तथा उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी।  तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग  लेते रहने के लिए  प्रेरित किया। और संत फ्रांसिस जी की शिक्षाओं पर चलकर जीवन को उज्ज्वल बनाने की अपील भी की। इस अवसर पर सिस्टर लिनेट, सिस्टर क्रिस्टीना ,सिस्टर शांति के साथ साथ सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं तथा स्कूल के स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

50 Views