कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा की एन.एस.एस इकाई ने ‘एन.एस.एस दिवस’ मनाया

कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा की एन.एस.एस इकाई ने ‘एन.एस.एस दिवस’ मनाया

फगवाड़ा (डॉ रमन / कस्तूरी लाल ) कॉलेज प्राचार्या डॉ. सविंदर पाल के कुशल मार्गदर्शन में कमला नेहरू कॉलेज, फगवाड़ा की एन.एस.एस इकाई ने एन.एस.एस दिवस मनाया। इस अवसर पर ‘एन.एस.एस का महत्व’ विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित कुमार मुख्य वक्ता थे। उन्होंने ‘एन.एस.एस के महत्व’ पर चर्चा की और वॉलंटियर्स को एन.एस.एस के आदर्श वाक्य “नॉट मी बट यू” को साकार करने के लिए आगे आने और भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी मैडम निधि जस्सल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वॉलंटियर्स विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर टीम के रूप में काम करना सीखते हैं। एन.एस.एस के उद्देश्य और चिन्ह के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि चक्र में आठ पट्टियाँ दिन के 24 घंटों का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्राचार्या डॉ. सविंदर पाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां भारत के नागरिकों के रूप में जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित कुमार और मैडम निधि जस्सल को भी शाबाशी दी

57 Views