नक़ली देसी घी की फ़ैक्ट्री पकड़ी

जालंधर के बस्ती शेख़ जैना नगर के साथ लगते अमन नगर में नक़ली देसी घी की फ़ैक्ट्री पकड़ी है। उक्त फ़ैक्ट्री में मिलावटी देसी घी बनाया जाता था सूचना मिलने पर ज़िला हैल्थ आफ़िसर सुखविंदर सिंह ने छापा मारा तो वहाँ

मिलावटी देसी घी जिस पर त्रिकुटा घी का नाम लिखा था।जिस फ़ैक्ट्री के नाम लाईसेंस था वो कपूरथला रोड पर स्थित पते का था, डिब्बे पर लगने वाले लेबल पर अमृतसर का पता था कि इसी बीच पता चला कि फ़ैक्टरी को नरिंदर नाम का व्यक्ति चला रहा है जो मकान का मालिक माडल हाउस का बताया जा रहा है। फ़ैक्ट्री सील करके 1600 लीटर देसी घी बरामद करके सैंपल भरे गए है। जिनकी रिपोर्ट आने पर कारवाई की जाएगी।

417 Views