कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा की एन.एस.एस इकाई द्वारा 15-09-2023 से 02-10-2023 तक “स्वच्छता ही सेवा है ’अभियान मनाया जाएगा
कमला नेहरू कॉलेज फॉर विमेन, फगवाड़ा की एन.एस.एस इकाई द्वारा 15-09-2023 से 02-10-2023 तक “स्वच्छता ही सेवा है ’अभियान मनाया जाएगा
फगवाड़ा ( डॉ रमन / कस्तूरी लाल ) कॉलेज प्राचार्या डॉ. सविंदर पाल के कुशल मार्गदर्शन में, एन.एस.एस इकाई द्वारा 15-09-2023 से 02-10-2023 तक “स्वच्छता ही सेवा है ’अभियान मनाया जाएगा।कई गतिविधियों का आयोजन करके ‘स्वच्छता ही सेवा है’ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। एन.एस.एस वॉलंटियर्स ने कॉलेज परिसर के अलग अलग स्थलों पर सफाई की। एन.एस.एस इकाई द्वारा “स्वच्छता ही सेवा है” विषय पर प्रतियोगिताओं के अंतर्गत पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। कॉलेज प्राचार्या ने स्वच्छता के महत्व के बारे में अपने विचार छात्राओ से सांझा करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल हमारे घर, सड़क तक के लिए ही जरूरी नहीं होती है, यह देश और राष्ट्र की आवश्यकता होती है इससे ना केवल हमारा घर आंगन ही स्वच्छ रहेगा बल्कि पूरा देश भी स्वच्छ रहेगा। डॉ. सविंदर पाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित कुमार और मैडम निधि जस्सल के संयुक्त प्रयासों की सराहना की

