सलमानी ट्रस्ट के प्रधान आबिद हसन मिले सुखबीर बादल से पंजाब के अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं पर की चर्चा


जालंधर 20 अगस्त (अली हुसैन )ऑल इंडिया जमाते सलमानी ट्रस्ट के पंजाब प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर पंजाब में बसने वाले अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं पर चर्चा की उन्होंने सुखबीर बादल का आभार जताते हुए कहा के शिरोमणि अकाली दल ही मात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब के सभी पक्षों को पार्टी में पूरा मान सम्मान देती है और सरकार बनने पर भी उन्हें उनका बनता हक दिया जाता है।
हाजी आबिद हसन सलमानी ने मांग की कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पंजाब में अल्पसंख्यक समुदाय की नई बॉडी बनाई जाए और मेहनती वर्करों को पंजाब की कमान दी जाए जो पंजाब भर में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय को एकजुट करके अकाली दल को मजबूत कर सके उन्होंने यह भी मांग की कि आने वाले निगम चुनाव जालंधर लुधियाना में मुस्लिम वर्करों को भी टिकट दिया जाए क्योंकि दोनों जिलों के कई इलाकों में मुस्लिम वोटर भारी संख्या में है उन्होंने सुखबीर बादल को विश्वास दिलाया कि ऑल इंडिया जमात ए सलमानी के सभी लोग शिरोमणी अकाली दल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

77 Views