अमृतसर देहाती पुलिस द्वारा मुकाबले दौरान एक किलो हेरोइन ,एक 30 बोर पिस्तौल ,5 ज़िंदा रौंद समेत एक स्मगलर काबू ।

अमृतसर देहाती पुलिस द्वारा मुकाबले दौरान एक किलो हेरोइन ,एक 30 बोर पिस्तौल ,5 ज़िंदा रौंद समेत एक स्मगलर काबू ।
जंडियाला गुरु: जीवन शर्मा/ विक्रमजीत सिंह।
एस एस पी देहाती अमृतसर सतिंदर सिंह द्वारा नशा तस्करों और समाज विरोधी अनसरो के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं ।इन निर्देशों के तहत गुरप्रताप सिंह सहोता एस पी (पी बी आई )की अगुवाई में इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह इंचार्ज स्पेशल सेल अमृतसर देहाती को सूचना मिली थी कि गुरलाल सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव धनोए खुर्द पाकिस्तान से हेरोइन और असला की स्मगलिंग कर पंजाब के अलग अलग इलाको में सप्लाई करता है ।जो आज अपनी गाड़ी थार बिना नंबरी पर सवार होकर नशा और हथियार सप्लाई करने आ रहा है ।।जिस पर इंस्पेक्टर अमनदीप।सिंह और एस आई अजयपाल सिंह एस एच ओ चाटीविंड द्वारा अपने साथी कर्मचारियों को अच्छी तरह ब्रीफ कर जी टी रोड नज़दीक चर्च राजेवाल चेकिंग शुरू की गई ।तो कुछ समय के बाद तरनतारन साइड से एक थार गाड़ी बिना नंबरी आती दिखाई दी ।जिसको टार्च की रौशनी के साथ रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को भगाकर नाका क्रॉस करने लगा तो गाड़ी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह की निज्जी स्कार्पियो गाड़ी को टक्कर मारकर मानावाला साइड की ओर भगा ली ।जिस पर एस एच ओ थाना चाटीविंड औऱ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने अपनी गाड़ियों समेत उक्त गाड़ी का पीछा कर इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने अपनी गाड़ी आगे निकाल कर थार गाड़ी को रोकने की कोशिश की ।
तो थार गाड़ी के ड्राइवर ने चलती गाड़ी में अपना पिस्तौल के साथ अमनदीप सिंह की गाड़ी पर मार देने की नीयत से पुलिस पार्टी और गाड़ी पर 3 फायर किए जो फायर फ़
गाड़ी के बंपर में ड्राइवर साइड पर लगा ।जिस पर इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह द्वारा थार गाड़ी को।रोकने के लिए उसके पीछे गाड़ी लगाकर 3 फायर किए जो फायर थार गाड़ी के पीछे की ओर लगे ।तो पुलिस पार्टी थार गाड़ी का पीछा करती हुई पुल ड्रेन मानावाला पहुंची तो इंस्पेक्टर अमनदीप।सिंह ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी आगे निकाल कर थार गाड़ी रोकने की कोशिश की तो थार गाड़ी के ड्राइवर ने स्कोर्पियो गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की।कोशिश की तो एस आई अजयपाल सिंहः ने अपने साथियों की मदद से ड्राइवर को काबू किय जिसने अपना नाम गुरलाल सिंहः निवासी धनोए खुर्द बताया और गाड़ी की तालाशी लेने पर गाड़ी की।ड्राइवर सीट पर एक पिस्तौल चाइना मेड और जिसको अनलोड करने पर एक रौंद जिंदा 30 बोर और मैगज़ीन में 4 रौंद जिंदा 30 बोर बरामद हुए ।गाड़ी के ब्रेक पैडल नज़दीक एक 30 बोर का खोल बरामद हुआ ।ड्राइवर की सीट के नीचे मोमी लिफाफे में एक किलो हेरोइन बरामद हुई ।जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी के खिलाफ 2014 में थाना सिटी तरनतारन ,2019 थाना घरिंडा में और 2022 में थाना इस्लामाबाद में अलग अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

55 Views