शतरंज दिमागी सेहत के लिए जरुरी – एडवोकेट कृष्ण कुमार
शतरंज दिमागी सेहत के लिए जरुरी – एडवोकेट कृष्ण कुमार
करतारपुर(दिनेश कुमार)
आज स्थानीय सेंट सोल्जर स्कूल में दूसरा दो दिवसीय शतरंज मुकाबला सम्पन्न हुआ | जिसका आयोजन शहीद ए आजम स. भगत सिंह वेलफेयर सोसाइटी एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा चेयरमैन एडवोकेट कृष्ण कुमार और प्रधान अजीतपाल सिंह नन्दरा और वाइस प्रधान नरिंदर सिंह की देखरेख में किया गया | जिसमें सेंट सोल्जर स्कूल और संत बाबा निधन सिंह स्कूल के 20 के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया | जिसमें बोलते हुए स्पोर्ट्स क्लब द्वारा चेयरमैन एडवोकेट कृष्ण कुमार ने अपने संबोधन में बच्चों को खेलों की उपयोगिता के बारे में बताया जिसमे खासकर शतरंज दिमागी सेहत के लिए जरुरी है उन्होंने ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को शतरंज खेल चुनने के लिए प्रेरित किया और स्कूल मैनेजमेंट खासकर प्रिंसिपल वाणी जैन जी का धन्यवाद किया | इस शतरंज प्रतियोगिता में तुषार ने प्रथम, अमृत प्रीत ने दूसरा और बरजिंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया निरवैर सिंह को बेहतरीन खेल के लिए सम्मानित किया गया | इस मौके पर नरिंदर सिंह ने बताया की करतारपूर में जल्द ही इंटर स्कूल और कालेज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा और चुने हुए बच्चों को क्लब स्पांसर भी करेगा | इस अवसर पर प्रिंसिपल वाणी जैन, मनप्रीत सिंह, काम्य, सुदेश भाटिया आदि सहित अन्य मौजूद थे |

