बरसात के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस को रेन कोट और रेन बूट बांटे गए।

बरसात के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस को रेन कोट और रेन बूट बांटे गए।
ट्रैफिक कर्मियों को रेन सूट-बूट देते डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल।
अमृतसर: विक्रमजीत सिंह/जीवन शर्मा
बरसात के मौसम के मद्देनजर अमृतसर पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर सिंह भंडाल और एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर द्वारा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और मुलाजिमों को रेनकोट और रेन बूट उपलब्ध कराए गए, ताकि बारिश के दौरान ड्यूटी करने में कोई परेशानी न हो।
इससे पहले भी पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस की सुविधा के लिए उन्हें धूप से बचाने के लिए छाते, अलग- अलग चौराहों और पोलों पर टेबल, कुर्सियाँ और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई थीं। जिस पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पूरी मेहनत और लगन से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

53 Views